शकरकंद




शकरकंद के फायदे,उपयोगऔर नुकसान

शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहते हैं। शायद यही वजह है कि कुछ लोग इसे आलू से जोड़कर भी देखते हैं। सर्दियों में यह मीठा आलू आमतौर पर अधिक बिकता है, क्योंकि तब इसके फायदे भी अधिक होते हैं। देश के लगभग सभी हिस्सोंं में पाए जाने वाले शकरकंद को कुछ क्षेत्रों में लोग शकरकंदी के नाम से भी जानते हैं और इसे खाने का तरीका भी अलग-अलग है।

विषय सूची

शकरकंद के फायदे 
शकरकंद के पौष्टिक तत्व
शकरकंद का उपयोग 
शकरकंद के नुकसान 

शकरकंद के फायदे 

पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद को मीठा आलू भी कहते हैं और यह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं : गुलाबी, लाल व सफेद। सभी प्रकार के शकरकंद की अपनी-अपनी महत्ता है और ये सभी स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। इस लेख में हम शकरकंद खाने के फायदे बता रहे हैं।

1. कैंसर से बचा सकता है शकरकंद  = शकरकंद क्या है इसके बारे में शायद किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। इसका स्वाद भला किसने नहीं चखा होगा, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होंंगे, जिन्हें यह पता होगा कि यह कैंसर से भी बचा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। साथ ही ऐसे तत्व भी होते हैं, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।

2. मधुमेह में फायदेमंद शकरकंद  = मधुमेह से परेशान लोगों के लिए शकरकंद के फायदे और भी अधिक हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इस प्रकार यह बल्ड शुगर की मात्रा नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह मधुमेह के इलाज में चमत्कारिक रूप से काम कर सकता है।

3. पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा  = शकरकंद खाने के फायदे यह भी हैं कि इससे आपकी पाचन शक्ति भी दुरुस्त बनी रहती है। पाचन शक्ति को ठीक बनाए रखने के लिए फाइबर की आवश्यकता होती है। यह न सिर्फ कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है, बल्कि अन्य रोगों के इलाज में भी सहायक होता है। यह अधिकतर फलों और सब्जियों में पाया जाता है और शकरकंद भी उन्हीं में से एक है। शकरकंद के फायदे ये भी हैं कि इसमें फाइबर की मात्रा सामान्य आलू से अधिक होती है।

4. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए = आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में यह मीठा आलू महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शकरकंद विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है।

5. दिल को बीमारियों से छुटकारा दिलाने में = शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-बी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। सूजन की वजह से नसों में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में शकरकंदी में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व आपको इससे बचा सकते हैं।

6. अस्थमा से राहत  = अस्थमा से जूझ रहे लोगों के लिए भी शकरकंद का सेवन लाभदायक हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट और अन्य मिनरल्स से भरपूर शकरकंद अस्थमा से राहत दिला सकता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन अस्थमा जैसे श्वास संबंधी समस्याओं में लाभकारी होता।

7. हड्डियां मजबूत करे = नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (NOF) के अनुसार, मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा, विटामिन-ए को भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। शकरकंद को मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना गया है। साथ ही इसमें विटामिन-ए भी पाया जाता है। इस प्रकार मजबूत हड्डियों के लिए शकरकंद को खाया जा सकता है।

8. मस्तिष्क के लिए = अच्छी सेहत के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना भी आवश्यक है। मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा, तो शरीर के अन्य अंग भी सुचारू रूप से काम करेंगे और शकरकंद का नियमित सेवन मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ा सकता है। एक शोध के मुताबिक मीठा आलू यानी शकरकंद आपकी याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ा सकता है।

9. आंखों की रोशनी बढ़ाए = शकरकंद में विटामिन-ए और सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, बढ़ती उम्र में होने वाली मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या से भी छुटाकार मिल सकता है।

10. श्वास संबंधी समस्याओं में लाभकारी  = सांस से संबंधी रोग से परेशान लोगों के लिए भी शकरकंदी फायदेमंद हो सकती है। यह मीठा आलू कफ को दूर कर ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों से बचा सकता है। एक शोध के मुताबिक शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो श्वास संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लाभदायक हो सकता है।

11. वजन कम करे = शकरकंद बढ़ते वजन को कम और नियंत्रित कर सकता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो लंबे समय तक टिका रहता है और इससे आपको भूख भी कम लगती है। इस प्रकार शकरकंद खाने से आप ओवर इटिंग से बचे रहेंगे और आपका वजन भी नियंत्रित हो सकता है।

12. एंटीऑक्सीडेंट  = शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में सहायता करते हैं। विटामिन-सी, विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन जैसे मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट के उदाहरण हैं, जो बीमारियों की रोकथाम और अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

13. त्वचा की कोमलता बनाए रखे  = त्वचा की कोमलता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए विटामिन-ए आवश्यक होता है। शरीर में इसकी कमी से बेजान और शुष्क त्वचा की शिकायत हो सकती है। अगर आप नियमित तौर पर शकरकंद का सेवन करते हैं, तो आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। शकरकंद में विटामिन-ए के अतिरिक्त अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोमलता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

शकरकंद के फायदे जानना इसलिए भी आवश्यक है, ताकि आप इसका सही से उपयोग कर अपनी सेहत बना सकें। शकरकंद क्या है और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में तो आप जान गए। आगे हम शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं।

शकरकंद के पौष्टिक तत्व

तत्व पौष्टिक मूल्य आरडीए पर्सेंट
एनर्जी 86 किलो कैलोरी 4%
कार्बोहाइड्रेट 20.12 ग्राम 15.5%
प्रोटीन 1.6 ग्राम 3%
टोटल फैट 0.05 ग्राम 0.5%
कोलेस्ट्रॉल 0 मिली ग्राम 0%
डाइटरी फैट 3 ग्राम 8%
विटामिन्स
फोलेट्स 11 µg 3%
नियासिन 0.557 मिली ग्राम 3.5%
पैंटोथैनिक एसिड 0.80 मिली ग्राम 16%
पायरीडॉक्सीन 0.209 मिली ग्राम 15%
रिबोफ्लेविन 0.061 मिली ग्राम 5.5%
थियामिन 0.078 मिली ग्राम 6.5%
विटामिन-ए 14187 आईयू (IU) 473%
विटामिन-सी 2.4 मिली ग्राम 4%
विटामिन-ई 0.26 मिली ग्राम 2%
विटामिन-के 1.8 µg 1.5%
इलेक्ट्रोलाइट्स
सोडियम 55 मिली ग्राम 3.5%
पोटैशियम 337 मिली ग्राम 7%
मिनरल्स
कैल्शियम 30 मिली ग्राम 3%
आयरन 0.61 मिली ग्राम 7.5%
मैग्नीशियम 25 मिली ग्राम 6%
मैग्नीज 0.258 मिली ग्राम 11%
फॉस्फोरस 47 मिली ग्राम 7%
जिंक 0.30 मिली ग्राम 3%
फाइटो-न्यूट्रिएंट्स
कैरोटीन-ए 7 µg
कैरोटीन-ß 8509 µg
क्रिप्टो-जैंथिन 0 µg

शकरकंद का उपयोग

शकरकंद कैसे खाएं =  आप इसे उबालकर, आग में भूनकर या फिर कच्चा भी खा सकते हैं। देशभर में इसे अलग-अलग प्रकार से खाया जाता है। आप किसी भी प्रकार से शकरकंद खाएं, इसका लाभ आपको भरपूर मिलेगा।
कितना खाएं – इसे लेकर कोई मानक तो तय नहीं है, लेकिन इसका सेवन कम ही किया जाए, तो बेहतर होगा, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पचने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में शकरकंदी का सेवन करेंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
कब खाएं = शकरकंद खाने के फायदे तो हैं, लेकिन इसे खाने को लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। शकरकंद खाने की कोई समय-सीमा तय नहीं है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं। फिर चाहे आप इसे भोजन के बाद मीठे के तौर पर खाएं या फिर सुबह नाश्ते के रूप में लें। किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है।
नोट: शकरकंद या मीठा आलू खाने को लेकर बताई गई उपरोक्त बातें साधारण हैं। फिर भी बेहतर होगा कि आप इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।

 शकरकंद खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं?

शकरकंद के नुकसान = किडनी और दिल की समस्या से परेशान लोगों को शकरकंद का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है और इसका दिल व किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
पेट दर्द की शिकायत होने पर भी इसे खाने से परहेज करना चाहिए।बाजार में आसानी से मिल जाने वाला शकरकंद आपको अनेक लाभ पहुंचाता है। स्टाइल क्रेज के इस लेख में हमने आप सभी को शकरकंद के फायदे बताएं। अगर आपको भी शकरकंद के अन्य लाभ पता हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ उसे साझा करें। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर शकरकंद खाने के फायदे बताएं।

Comments